ग्रन्थलिपि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]ग्रंथलिपि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ ग्रन्थ + लिपि] एक प्रकार की लिपि जो दक्षिण में प्रचलित है । विशेष—'भारतीय प्राचीन लिपिमाला' की भूमिका (पृ॰ ४३) में इसके संबंध में कहा गया है कि यह लिपि मद्रास के इहाते के उत्तरी और दक्षिणी आर्कट, सलेम, त्रिचनापल्ली, मदुरा और तिन्नेवेल्लि जिलों में मिलती है । ई॰ स॰ की सातवीं शताब्दी से १५ वीं शताब्दी तक इसके कई रूपांतर होते होते इससे वर्तमान ग्रंथलिपि बनी और उससे वर्तमान मलयालम और तुलु लिपियाँ निकलीं ।