सामग्री पर जाएँ

घुँघची

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

घुँघची संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गुञ्जा, प्रा॰ गुंचा]

१. एक प्रकार की मोटी बेल जो प्रायः जंगलों में बड़ी बड़ी झाड़ियों के ऊपर फैली हुई पाई जाती है । विशेष—इसकी पत्तियाँ इमली की पत्तियों की सी और खाने में कुछ मीठी होती हैं और फूल सेम के फूलों के समान होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर मटर की तरह की फलियाँ गुच्छों में लगती हैं जो जाड़े में सूखकर फट जाती हैं और जिनके अंदर के लाल लाल बीज दिखाई पड़ते हैं । ये ही बीज घुँघची या गुंजा के नाम से प्रसिद्ध हैं । इनका सारा अंग लाल होता है केवल मुखपर छोटा सा काला छोंटा रहता है जो बहुत सुंदर लगता है । सफेद रंगकी घुँघची भी होती है, जिसके मुँह पर काला दाग नहीं होता । मुलेठी या जेठी मघु इसी घूँघची की जड़ है । वैद्यक में घुंघची कड़ुई, बलकारक, केश और त्वचा को हितकारी तथा व्रण, कुष्ट, गंज इत्यादि को दूर करनेवाली मानी जाती है । जड़ और पत्ते विषनाशक कहे जाते हैं । सफेद घुँघची वशीकरण की सामग्री मानी जाती है ।

२. इस लता का बीज । उ॰—कंचन घुंघची आनि तुला एकै मैं तौले ।—पलटू॰, पृ॰ ७१ । पर्या॰—रक्तिका । गुंजिका । कृष्णला । काकिनी । कक्षा । कनीची । काकचिंची । कांची । सौम्या । शिखंडी । अरुणा । कांबोजी । काकशिंबी । चटकी ।