घुर्रुवा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]घुर्रुवा संज्ञा पुं॰ [देश॰] जानवरों का एक रोग । विशेष—यह रोग एक पशु से उड़कर दूसरे में जा व्यापता है और कठिनाई से दूर होता है । इसकी उत्पत्ति एक प्रकार के जहर से होती है जो पशुओं के रुधिर में पैदा हो जाता है । इसमें पशुओं का गला सूज आता है और ज्वर बड़े जोर से चढ़ता है ।