घुलाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]घुलाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ घुलना]
१. गलाना । पिघलाना । द्रवित करना ।
२. शरीर दुर्बल करना । शरीर क्षीण करना ।
३. मुँह में रखकर धीरे धीरे गलाना । चुभलाना ।
४. पकाकर पिलपिला करना । गरमी या दाब पहुंचाकर नकम करना ।
५. (सुरमा या काजल ) लगाना । सारना ।
६. (समय) बिताना । व्यतित करना । गुजारना । जैसे, — इस सुनार को मत दो, यह बरसों घुला देगा ।
७. दाब पहुँचाकर या रगड़ के द्वारा एकदिल करना । जैसे, — पाल घुलाना ।