घूँटना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]घूँटना ^१ क्रि॰ स॰ [हिं॰ घूँट] पानी या और किसी द्रव पदार्थ को गले के नीचे उतारना । पीना । उ॰—तजि और उपाय अनेक सखी अब तो हमको बिष घूटनो हैं ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ३४ । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—लेना ।
घूँटना ^२पु क्रि॰ स॰ [हिं॰]दे॰ 'घोंटना' । उ॰—पवन रूखो बहयो सबनु नाहीं कहयौ । कंठ मानौं किहूँ आन घूँट्यो ।— सुजान॰, पृ॰ १६ ।