सामग्री पर जाएँ

चई

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चव्य] पिपरामूल की जाति और लता की तरह का एक प्रकार का पेड़ । वि॰ दे॰ 'चाव' । विशेष—यह दक्षिण भारत तथा अन्य स्थानों में नदियों और जलशयों के किनारे होता है । इसकी जड़ जल्दी नष्ट नहीं होती; और यदि वृक्ष काट भी लिया जाय, तो उसमें फिर पत्ते निकल आते हैं । इसके पत्तों का आकार पान का सा होता है । इसकी जड़ तथा लकड़ी दवा के काम में आती है ।