चकचौंधना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चकचौंधना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ चख + चौंधना] आँख का अत्यंत अधिक प्रकाश के सामने ठहर न सकना । अत्यंत प्रखर प्रकाश के सामने दृष्टि स्थिर न रहना । आँख तिलमिलाना । चकाचौंध होना ।
चकचौंधना ^२ क्रि॰ स॰ आँख में चमक उत्पन्न करना । अःख में तिलमिलाहट पैदा करना । चकाचौंधी उत्पन्न करना । उ॰— (क) अंध धुंध अबर ते गिरि पर मानौ परत वज्र के तीर । चमकि चमकि चपला चकचौंधति श्याम कहत मन धीर ।— सूर (शब्द॰) । (ख) चकचौंधति सी चितवै चित मैं चित । सोवत हूँ महँ जागत है ।—केशव (शब्द॰) ।