चकती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चकती संज्ञा स्त्री [सं॰ चक्रवत्?]
१. किसी चद्दर के रूप की वस्तु का छोटा गोल टुकड़ा । चमड़े, कपड़े आदि में से काटा हुआ गोल या चौकोर छोटा टुकड़ा । पट्टी । गोल या चौकोर धज्जी । जैसे,—इस पुराने कपड़े में से एक चकती निकाल लो ।
२. किसी कपड़े, चमड़े, बरतन आदि के फटे या फूटे हुए स्थान पर दूसरे कपड़े, चमड़े या धातु (चद्दर) इत्यादि का टँका या लगा हुआ टुकड़ा । किसी वस्तु के फटे टूटे स्थान । को बंद करने या मूँदने के लिये लगी हुई पट्टी या धज्जी । थिगली । क्रि॰ प्र॰—लगाना । मुहा॰—बादल में चकती लगाना=अनहोनी बात करने का प्रयत्न करना । असंभव कार्य करने का आयोजन करना । बहुत बढ़ी चढ़ी बातें कहना ।
३. दुंबे भेड़े की गोल और चौड़ी दुम ।