चटकारा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चटकारा ^१ वि॰ [सं॰ चटुल]
१. चटकीला । चमकीला ।
२. चंचल । चपल । तेज । उ॰—अटपटात अलसात पलक पट मूँदत कबहूँ करत उधारे । मनहुँ मुदित करकत मणि आँगन खेलत खंजरीट चटकारे सूर (शब्द॰) ।
चटकारा ^२ वि॰ [अनु॰ चट] वह शब्द जो किसी स्वादिष्ट वस्तु को खाते समय तालू पर जीभ लगने से निकलता है । स्वाद से जीभ चटकाने का शब्द । मुहा॰—चटकारे का = चरपरा । मदोगाप । तीक्ष्ण स्वाद का जैसे,—चटकारे का सालन । चटकारे का भुरता । चटकारे भरना = खूब जीभ से चाट चाटकर स्वाद लेना । ओठ— चाटना ।