चटाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चटाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ चाटना का प्रे॰ रूप]
१. चाटने का काम कराना । जीभ लगाकर किसी वस्तु का थोड़ा थोड़ा अंश मुँह में डालने देना ।
२. थोड़ा थोड़ा किसी दूसरे के मुँह में डालना । खिलाना । जैसे,—अन्न चटाना ।
३. कुछ घूस देना । रिश्वत देना । जैसे,—उन्होंने कुछ चटाया होगा, तब नौकरी मिली है ।
४. छुरी तलवार आदि पर सान रखवाना । सान पर चढ़वाना ।