चट्टाबट्टा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चट्टाबट्टा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चट्टू ( = चाटने का खिलौना) ( + बट्टा = ) अनुकरणात्मक समानभिन्न उच्चारणत्म द्विरुक्ति]
१. छोटे बच्चों के खेलने के लिये काठ के खिलौनों का समूह जिसमें चट्टू झुनझुने और गोले इत्यादि रहते हैं ।
२. गोले और गोलियाँ जिन्हें बाजीगर एक थैली में से निकालकर लोगें को तमाशा दिखाते हैं । मुहा॰—एक ही थली के चट्टे बट्टे = एक ही गुट्ठ के मनुष्य । एक ही स्वभाव और रुचि के लोग । एक ही मेल के आदमी । एक ही विचार के लोग । चट्टी बट्टी लड़ाना = इधर की उधर लगाकर लड़ाई करना । चुटकुला छोड़ना । ऐसी बात कहना जिसमें कुछ लोग आपस मे लड़ जायाँ । जैसे,—तुम्हें बहुत चट्टे बट्टे लडा़ना आता है ।