चपरना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चपरना ^१पु क्रि॰ स॰ [अनु॰ चपचप]
१. किसी गीली या चिप- चिपी वस्तु को दूसरी वस्तु पर फैलाकर लगाना । वि॰ दे॰ 'चुपड़ना' । उ॰—ऊधो जाके माथे भागु । अबलन योग सिखावन आए चेरिहिं चपरि सोहागु । सूर (शब्द॰) ।
२. परस्पर मिलाना । सानना । ओतप्रोत करना । उ॰— विषय चिंता दोउ है माया । दोउ चपरि च्यौं तरुवर छाया । सूर (शब्द॰) । †
३. भाग जाना । खिसक जाना ।
चपरना ^२पुं॰ क्रि॰ सं॰ [सं॰ चपल] तेजी करना । जल्दी करना । उ॰—सरल बक्रगति पंचग्रह चपरि न चितवत कहु । तुलसी सूधे सूर ससि समय बिड़ंबत राहु ।—तुलसी (शब्द॰) ।