चम्पानेर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चंपानेर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चंपा+नगर] एक पुराना नगर । विशेष—इस नगर के खँडहर अबतक बंबई के पंचमहाल जिले के अंतर्गत है । ईसवी १५वीं शताब्दी के अंतिम भाग तक यह एक राजपूत सरदार के अधिकार में था । पर सन् १४८२ में अहमदाबाद के बादशाह महमद ने राजपूतों के आक्रमण से तंग आकर इसे ले लिया और इसके पास ही महम्मदाबाद चंपानेर बसाया । इस नगर को हुमायूँ ने सन् १५३३ में उजाड़ दिया । सन् १८०३ तक इसमें ४००, ५०० आदमियों की बस्ती थी । पर अब दो चार घर रह गए हैं ।