चलदल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चलदल संज्ञा पुं॰ [सं॰] पीपल का वृक्ष । उ॰—चलदल पत्र पताक- पट दमिनि कच्छप माथ । भूत दीप दीपक शिखा त्यों मन भृत्ति अनाथ ।—(शन्द॰) । यौ॰— चलदलदल=पीपल का पत्ता । उ॰—थिर नहीं तरंग बुदबुद तड़ित अग्निसिखा पन्नग सरित त्यौंही धन जोबन तन अथिर चलदलदल कैसो चरित । ब्रज॰ ग्रं॰, पु॰ ११८ ।