सामग्री पर जाएँ

चलविचल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चलविचल ^१ वि॰ [सं॰ चल + विचल]

१. जो अपने स्थान से हट गया हो । जो ठीक जगह से इधर उधर हो गया हो । उखड़ा पुखड़ा । अंडबंड । बेठिकाने । जैसे,—(क) इतने ऊपर से कूदते हो, कोई हड्ड़ी चलविचल हो जायगी, तो रह जाओगे । (ख) उसका सब काम चलविचल हो गया ।

२. जिसके क्रम या नियम का उल्लंघन हुआ हो । अव्यवस्थित ।

चलविचल ^२ संज्ञा स्त्री॰ किसी नियम या क्रम का उल्लंघन । नियमपालन में त्रुटि । व्यतिक्रम । उ॰—जहाँ जरा सी चल- विचल हुई, कि सब काम बिगड़ जायगा । विशेष—इस शब्द को कहीं कहीं पुं॰ भी बोलते हैं ।