चलाचली
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चलाचली ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ चलना]
१. चलने के समय की घबराहट, धूम या तैयारी । चलने की हड़बड़ी । रवारवी ।
२. बहुत से लोगों का प्रस्थान । बहुत से लोगों का किसी एक स्थान से चलना । उ॰—हय चले, हाथी चले संग छाँड़ि साथी चले, ऐसी चलाचली में अचल हाड़ा ह्वै रहचे ।—भूषण (शब्द॰) ।
३. चलने की तैयारी या समय ।
४. महाप्रस्थान की तैयारी या समय । अंतिम समय । क्रि॰ प्र॰—लगना ।—होना ।