चलावा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चलावा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चलना]
१. रीति । रस्म । रवाज । क्रि॰ प्र॰—चलना ।
२. द्रिरागमन । गौना । मुकलावा ।
३. एक प्रकार का उतारा जो प्राय: गावों में भयंकर बीमारी पड़ने के समय किया जाता है । विशेष—इसे लोग बाजा बजाते हुए अपने गाँव की सीमा के बाहर ले जाकर किसी दूसरे गाँव की सीमा पर रख जाते हैं और समझते हैं कि बीमारी इस गाँव से निकलकर उस गाँव में चली गई ।
४. शव की श्मशानयात्रा । मुर्दे को श्मशान ले जाना । उ॰— बड़े ठाटबाट धूमधाम से चलावा हुआ । —सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰१, पृ॰ १४२ ।