चिँउँटा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चिँउँटा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चिमटा] एक कीड़ा जो मीठे के पास बहुत जाता है और जिस चीज के चिमटता है उसे जल्दी छोड़ता नहीं । चींटा । मुहा॰—गुड़चिंउँटा होना = एक दुसरे से गुँथ जाना । चिमट जाना । गुत्थमगुत्था होना । चिंउँटे के पर निकलना = ऐसा काम करना जिससे मृत्यु हो । मरने पर होना । चिउँटों को जब पर निकलते हैं तब वे हवा में उड़ते हैं और गिर पड़कर मर जाते हैं ।