चिंतना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चिंतना पु ^१ क्रि॰ स॰ [सं॰ चिन्तन]
१. चिंतन करना । ध्यान करना । स्मरण करना । उ॰—सनक शंकर ध्यान ध्यावत निगम अवरन वरन । शेष शारद ऋषि सुनारद संत चिंतत चरन ।—सूर (शब्द॰) ।
२. सोचनी । समझना । गौर करना । विचारना ।
चिंतना ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चिन्तना]
१. ध्यान । स्मरण । भावना ।
२. चिंता । सोच ।
३. गंभीर विचार । मनन । चिंतन (को॰) ।