चितला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चितला ^१ वि॰ [सं॰ चित्रल] कबरा । चितकबरा । रंगबिरंगा ।
चितला ^२ संज्ञा पुं॰
१. लखनऊ का एक प्रकार का खरबूजा जिसपर चित्तियाँ पड़ी होती हैं ।
२. एक प्रकार की बड़ी मछली जो लंबाई में तीन चार हाथ और तौल में ड़ेढ दो मन होती है । विशेष—इसकी पीठ बहुत उठी हुई होती है और उसपर पूँछ के पास पर होते हैं । इसमें कटे बहुत होते हैं । गले से लेकर पेट के नीचे तक ५१ काँटो की पंक्ति होती है । इस मछली की पीठ का रंग कुछ मटमैला और तामड़ा तथा बगल का चाँदी की तरह सफेद होता है । यह मछली बंगाल, उड़ीसा और सिंध में होती है । इसमें से तेल बहुत निकलता है जो खाने जलाने के काम में आता है ।