सामग्री पर जाएँ

चिमटना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चिमटना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ चिपटना]

१. चिपकना । सटना । लस जाना ।

२. प्रगाढ़ आलिंगन करना । लिपटना । जैसे,—वह अपने भाई को देखते ही उससे चिमटकर रोने लगा ।

३. हाथ पैर आदि सब अंगों को लगाकर दृढ़ता से पकड़ना । कई स्थानों पर कसकर पकड़ना । गुथना । जैसे, चींटों का चिमटना । जैसे,—शेर को देखते ही वह एक पेड़ की डाल से चिमट गया ।

४. पीछे पड़ जाना । पीछा न छोड़ना । पिंड न छोड़ना ।