सामग्री पर जाएँ

चिल्ली

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चिल्ली ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] झिल्ली नाम का कीडा़ ।

चिल्ली ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चिरिका(=एक अस्त्र का नाम)] बिजली । बज्र । चिर्री । उ॰— चक्रहू ते, चिल्लिन तें, प्रलै की बिजुल्लिन तें जमतुल्य जिल्लिन तें जगत उजेरो ।—पद्माकर ग्रं॰, पृ॰ ३०५ । (ख) चिल्लिन को चाचा औ बिजुल्लिन को बाप बडो़ बाँकुरो बबा है बड़वानल अजब को ।—पद्माकर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—पड़ना ।

चिल्ली ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. लोध ।

२. बथुआ साग ।