सामग्री पर जाएँ

चिहुँटना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चिहुँटना पु क्रि॰ स॰ [सं॰ चिपिट, हिं॰ चिमटना अथवा हिं॰ चमोटना ( = चमडे़ सहित अंग का कोई भाग पकड़ना)]

१. चुटकी काटना । चुटकी से शरीर का माँस इस प्रकार पकड़ना जिसमें कुछ पीडा़ हो । मुहा॰—चित्त चिहुँटना = चित्त में संवेदना उत्पन्न करना । मर्म स्पर्श करना । चित्त में चुभना । उ॰—लै चुभकी निकसै धँसै बिहंसै अंग दिखाय । तकि तकि चित चिहुँटै ऐड भरी अँगिराय ।—श्रृंगार सत॰ (शब्द॰) ।

२. चिपटना । लिपटना । उ॰—बाल को लाल लई चिहुँटी रिस के मिस लाल सों बाल चिहुँटी ।—देव (शब्द॰) ।