चीमड
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चीमड ^१ वि॰ [हिं॰ चमडा] जो खींचने, मोडने या झुकाने आदि से न फटे या न टूटे । जैसे,—चीमड कपडा, चीमड कागज, चीमड लकडी आदि । विशेष—यह विशेषण केवल उन्ही पदार्थों के लिये व्यवहृत होता है, जो खींचने से बढ या मोडने अथवा झुकाने से टूट सकते हैं ।
चीमड ^२ संज्ञा पुं॰ [फा॰ चश्मक] अमलतास की जाति का, पर बहुत छोटा एक प्रकार का पौधा । विशेष—इसके बीज दस्तावर होते हैं; और आँख आने पर पीसकर आँखों में डाले जाते हैं । इसे चाकसू या बनार भी कहते हैं ।