सामग्री पर जाएँ

चुचकारना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चुचकारना क्रि॰ स॰ [अनु॰] प्यार से चुँबन के ऐसा शब्द मुँह से निकालकर बोलना । चुमकारना । पुचकारना । दुलारना । प्यार दिखाना । उ॰—(क) मैया बहुत बुरो बलदाऊ । कहन लगे बन बडो तमासो, सब मोडा मिलि आऊ । मोहूँ को चुचकारि गये लैं, जहाँ सघन बन बाऊ । भागि चले कहि गयो उहाँ ते, काटि खाइहै हाऊ ।—सूर (शब्द॰) । (ख) चाहि चुचकारि चूँबि लालत लावत उर तैसे फल पावत जैसे सुबीज बए हैं ।—तुलसी (शब्द॰) ।