सामग्री पर जाएँ

चुटीला

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चुटीला ^१ वि॰ [हिं॰ चोट] [वि॰ स्त्री॰ चुटिली]

१. चोट खाया हुआ । जिसे चोट लगी हो । जिसे घाव लगा हो ।

२. लगनेवाला । चुभनेवाला । जैसे,—उनका वाक्प्रहार बड़ा चुटीला था ।

चुटीला ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चोटी] छोटी चोटी । अगल बगल की पतली चोटी । मेंढ़ी । सखि, राधावर कैसा सजीला । देखो री गुइयाँ नजर नहिं लागे अँगुरिन कर चट काट चुटीला ।—हरिश्चंद्र, (शब्द॰) ।

चुटीला ^२ वि॰ चोटी का । सिरे का । सबसे बढिया । भड़कदार ।