चूँचूँ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चूँचूँ संज्ञा पुं॰ [अनु॰]
१. चिड़ियों के बोलने का शब्द । दे॰ 'चूँ' । क्रि॰ प्र॰—चूँ चूँ होना = चिड़ियों का चहचहाना ।
२. किसी प्रकार का चूँ चूँ शब्द ।
३. कोलाहल । निरर्थक शब्द । बेमतलब की बात । यौ॰—चूँ चूँ का मुरब्बा = अनेक बेमेल चीजों का मेल । मुहा॰—चूँ चूँ करना = बेमतलब की बात करना । चूँ चूँ लगाना = बेमतलब का शोर करना ।
४. एक प्रकार का खिलौना जिसे दबाने या खींचने से चूँ चूँ शब्द होता है ।