चूरनहार
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चूरनहार संज्ञा पुं॰ [सं॰ चूर्णहार ] एक प्रकार की जंगली बेल जिसके पत्ते बहुत लंबे, चिकने और कुछ मोटे होते हैं । विशेष— इसमें मीठी गंधवाले छोटे छोटे फूल भी लगते हैं । इसकी जड़, पत्तियों और छाल आदि का व्यवहार औषधों में होता है । वैद्यक में इसे कसैला, गरम त्रिदोषनाशक, रुधिरविकार को दूर करनेवाला और कृमिनाशक माना है । कहते हैं, विषम ज्वर की यह बहुत अच्छी दवा है ।