सामग्री पर जाएँ

चेतकी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चेतकी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. हरीतकी । साधारण हड़ ।

२. सात प्रकार की हड़ों में से एक विशेष प्रकार की हड़ जिसपर तीन धारियाँ होती हैं । विशेष— यह हड़ दो प्रकार की होती है । एक सफेद और बड़ी जो प्रायः पाँच छह अंगुल लंबी होती है; और दूसरी काली और छोटी जो प्रायः एक अंगुल लेबी होती है । भाव- प्रकाश के अनुसार पहले प्रकार की हड़ के पेड़ के नीचे जाने से भी पशुओं और पक्षियों तक को दस्त हो जाता है । आजकल के बहुत से देशी चिकित्सकों का विश्वास है कि इस प्रकार की हड़ को हाथ में लेने या सूँघने से दस्त हो जाता है; पर इस जाति की हड़ अब कहीं नहीं मिलती ।

३. चमेली का पौधा ।

४. एक रागिनी का नाम जिसे कुछ लोग श्री राग की प्रिया मानते हैं ।