चोरपुष्पी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चोरपुष्पी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक प्रकार का क्षुप जिसका डंठल कुछ लाली लिए होता है । विशेष— इसके पत्ते लबे और रोएँदार होते हैं । इसमें आसमानी रंग का फूल लगता है । जो नीचे की ओर लटका रहता है । वैद्यक में इसे नेत्रों के लिये हितकारी और मूढगर्भ को आक- र्षण करनेवाला माना है । इसे अंधाहूली या शंखाहुली भी कहते हैं । पर्या॰— शंखिनी केशिनी । अधःपुष्पो । अमरपुष्पी । राज्ञी ।