चोरबत्ती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चोरबत्ती संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ चोर+बत्ती] बिजली की एक प्रकार की बत्ती जो बटन दबाकर जलाई जाती है । यह सूखी बैटरी से जलती है । टार्च । विशेष— यह चोरों के लिये विशेष लाभप्रद होता है क्योंकि इसे जलाने के लिये दियासलाई की जरूरत नहीं पड़ती तथा इसका प्रकाश चौतरफा न पड़कर सामने पड़ता है । अतः गुप्त स्थान में पड़ी वस्तु देखी जा सकती है और साथ ही दूसरे इसका प्रकाश करनेवाले को नहीं देख सकते । यदि किसी व्यक्ति के मुँह पर इसका प्रकाश डाला जाय तो उसकी आँख चौंधने लगती है तथा वह चोरबत्ती जलानेवाले को नहीं पहचान सकता । अतः चोर भागते समय भी इससे लाभ उठा लेते हैं ।