सामग्री पर जाएँ

चौगून

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

चौगून पु † वि॰ [ हिं॰ चौगुना ]दे॰ 'चौगुना' ।

चौगून ^२ संज्ञा पुं॰ [ हिं॰ चौगुना ]

१. चौगुना होने का भाव ।

२. आरंभ में गाने या बजाने में जितना समय लगाया जाय, आगे चलकर उसके चौथाई समय में गाना या बजाना । दून से भी आधे समय में गाना या बजाना । विशेष— प्राय: किसी चीज के गाने या बजाने का आरंभ धीरे धीरे होता है, पर आगे चलकर उसकी लय बढा दी जाती है और वही गाना या बजाना जल्दी जल्दी होने लगता है । जब गाना या बजाना साधारण समय से आधे समय में हो तब उसे दून, तिहाई समय में हो, तह उसे तिगून और जब चौथाई समय में हो, तब उसे चौगून कहते हैं ।