छवा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छवा ^१पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ शावक, प्र॰ सावय] किसी पशु का बच्चा । बछड़ा । उ॰—(क) तैं रन केहरि केहरी के बिदले अरि कुंजर छैल छवा से ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) हय हंकि घमंकि उठाइ रनं । जिमि सिंह छवा कढ़ि सेन वनं ।—सूदन (शब्द॰) ।
छवा ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एँड़ी । उ॰—(क) छवान की छुई न जाति शुभ साधु माधुरी ।—केशव (शब्द॰) । (ख) ऐसे दुराज दुहूँ बय के सब ही को लगे अब चौचंद सूझन । लूटन लागी प्रभा कढ़ि कै बढ़ि केस छवान सों लागे अरूझन ।—रस कुसुमाकर (शब्द॰) ।