सामग्री पर जाएँ

छाँटना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

छाँटना क्रि॰ स॰ [सं॰ खण्डन]

१. किसी पदार्थ से उसके किसी अंश को काटकर अलग करना । जैसे, कलम छाँटना, पेड़ छाँटना, सिर के बाल छाँटना । उ॰—जे छाँटत, अरिमुंड समर मह पैठि सिंह सम ।—प्रेमघन॰, भा॰ १, पृ॰ ५५ । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना । विशेष—इस शब्द का प्रयोग अंग और दोनों के लिये होता है । जैसे,—डाल छाँटना, पेड़ छाँटना ।

२. किसी वस्तु को किसी विशेष आकार में लाने के लिये काटना या कतरना । जैसें, कपड़ा छाँटना ।—(दरजी) । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।

३. अनाज में से कन या भूसी कूट फटकारकर अलग करना । अनाज को साफ करने के लिये कूटना फटकना । जैसे,— चावल छाँटना, तिल छाँटना । सयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।

४. बहुत सी वस्तुओं में से कुछ को प्रयोजनीय या निकम्मी समझकर अवग करना । लेने के लिये चुनना या निकालने के लिये पृथक् करना । सयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । विशेष—चुनने के अर्थ में सयो॰ क्रि॰ 'लेना' का प्रयोग होता है और निकालने के अर्थ में सयो॰ क्रि॰ 'देना' का प्रयोग होता है । जैसे (क) हम अच्छे अच्छे आम छाँट लेंगे । (ख) हम सड़े आम छाँट देंगे, आदि; पर जहाँ दूसरे के द्वारा छाँटने का काम कराना होना है, वहाँ संयो॰ क्रि॰ 'देना' का प्रयोग चुनने या ग्रहण करने के अर्थ में भी होता है । जैसे, मेरे लिये अच्छे अच्छे आम छाँट दो ।

५. गंदी या बुरी वस्तु निकालना । दूर करना । हटाना । जैसे— (क) यह दवा खूब कफ छाँटती है । (ख) यह साबुन खूब मैल छाँटता है ।

६. गंदी या निकम्मी वस्तुओं को निकालकर शुद्ध करना । साफ करना । जैसे,—कूआँ छाँटना । उस दवा ने खूब पेट छाँटा ।

७. किसी वस्तु का कुछ अंश निकालकर उसे छोटा या संक्षिप्त करना ।

८. गढ़ गढ़कर बातें करना । हिंदी की चिंदी निकालना । जैसे,—कानुन छाँटना, बातें छाँटना । विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग अकेले नहीं होता, कुछ शब्दो के साथ ही होता है ।

९. अलग रखना । दूर रखना । संमिलित न करना । जैसे,— तुम समय पर हमें इसी तरह छाँट दिया करते हो ।

छाँटना । उ॰—(क) आसिष आयसु पाइ कपि सीय चरन सिर नाइ । तुलसी रावन बाग फल खात बराइ बराइ ।— तुलसी ग्रं॰, पृ॰ ८७ । (ख) यादव बीर बराई इक हलधर इक आपै ओर ।—सूर (शब्द॰) ।