छायानट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छायानट संज्ञा पुं॰ [सं॰] संगीत में एक राग । विशेष—यह राग छाया और नट के योग से उत्पन्न है तथा केदार नट, कल्याण नट आदि नौ नटों के अंतर्गत है । इसमें सा वादी और ग संवादी है और अवरोहण में तीव्र मध्यम लगता है । संगीतसार के मत से यह संपूर्ण जाति का राग है और इसका ग्रह तथा अश और न्यास धैवत है । यह संध्या के समय एक दंड से पाँच दंड तक गाया जाता है । इसकी स्वरलिपि इस प्रकार है-ध स स रे ग म प ध स नि ध प म म म रे ध ध प म प म म म म रे ध प स म म रे स रे स स स ।