छिदना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छिदना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ छेदना]
१. छेद से युक्त होना । सूराखदार होना । भिदना । बिंधना । जैसे—इस पतली सुई से यह कागज नहों छिदेगा ।
२. क्षतपूर्ण होना । घायलहोना । जख्मी होना । जैसे,—सारा शरीर तीरों से छिद गया था ।
छिदना ^२ क्रि॰ स॰
१. थाम लेना । सहारे के लिये पकड़ा लेना ।
२. छेदना । छेद करना । उ॰—लटनि तैं चुवति जु जलकन जोती । जनु ससि छिदि छिदि डारत मोती । —नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ २९८ ।
छिदना ^३ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ छन्द(=नियंत्रण)] वरच्छा । फलदान । मँगनी ।