छुच्छी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छुच्छी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छूँछा]
१. पतली पोली छोटी नली ।
२. नरकट की चार पाँच अंगुल लंबी नली जिसमें जोलाहे तागा लपेटकर उसे ढरकी में लगाकर बुनते हैं । नरी ।
३. नाक में पहनने का एक गहना । नाक की कील । लौग । विशेष—यह लौंग की तरह का होता है, पर इसमें फूल की जगह चारों ओर उभडे़ हुए रवे अथवा चंदक रहती है जिसपर नग जडे़ जाते हैं । इसके बीच में एक छेद भी होता है जिसमें नथ डालकर पहनी जाती है ।
४. एक पतली नली जो एक तिकोनिए पर लगी होती है और जिसमें बत्ती लगाकर गिलाम में जलाई जाती है ।
५. वह पतली नली जिसका एक छोर गिलास की तरह चौड़ा होता है और जिसे लगाकर एक बरतन से दूसरे बरतन में तेल आदि ढालते हैं । कीप ।