छेड
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छेड ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छेद]
१. छू या खोद खादकर तंग करने की क्रिया ।
२. व्यंग्य, उपहास आदि के द्वारा किसी को चिढाने या तंग करने की क्रिया । हँसी ठठोली करके कुढाने का काम । चुटकी । यौ॰—छेडखानी ।छेडछाड = हँसी ठठोली । चुटकी ।
३. ऐसी बात या क्रिया जिससे दूसरा कोई चिढे । चिढानेवाली बात । मुहा॰—छेड निकालना = चिढानेवाली बात स्थिर करना । जैसे,— उसे चिढाने के लिये तुमने अच्छी छेड निकाली है ।
४. रगडा । झगडा । परस्पर की चोंटे । एक दूसरे के विरुद्ध दाँवपेच । विरोध । जैसे,—उन दोनों में खूब छेड चली है ।
५. बाजे में गति या शब्द उत्पन्न करने के लिये उसे छुने की क्रिया । बजाने के लिये किसी (विशेषतः तारवाले, जैसे; सितार) वाद्ययंत्रः का स्पर्श ।
छेड ^२ † संज्ञा पुं॰ छेद । सूराख ।