छोलना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छोलना ^१ क्रि॰ स॰ [हिं॰ छाल]
१. छीलना । सतह का ऊपरी हिस्सा काटना । उ॰—सखि सरद बिमल बिधुबदनि बधूटी । ऐसी ललना सलोनी न भई, न है, न होनी, रत्यो रची बिधि जी छोलत छबि छूटि ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ ३३४ ।
२. खुरचना । जैसे,—कलेजा छोलना अर्थात् हृदय को अत्यंत व्यथित करना ।
छोलना ^२ संज्ञा पुं॰ [स्त्री॰ छोलनी] लोहे का एक औजार जिससे सिकलीगर हथियारों का मुरचा खुरचते हैं ।