छोवन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]छोवन संज्ञा पुं॰ [हिं॰ छेवना] कुम्हारों का वह डोरा जिससे वे चाक पर चढे हुए बरतन को अलग करते हैं । विशेष—कुम्हार लोग इस डोरे को एक सरकंडे में बाँधकर पानी में रखे रहते हैं । चाक पर सामान तैयार हो जाने के बाद इसी डोरे से उसे अलग काटकर अलग करते और फिर उसी पानी में छोड देते हैं ।