जनमना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जनमना ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ जन्म]
१. पैदा होना । उत्पन्न होना । जन्म लेना । उ॰—(क) जे जनमे कलिकाल कराला ।— मानस, २ ।१२ । (ख) कै जनसत मरि गई एक दासी घरवारी ।—हम्मीर॰, पृ॰ ४५ ।
२. चौसर आदि खेलों में किसी नई या मरी हुई गोटी का, उन खेलों के नियमानुसार खेले जाने के योग्य होना ।
जनमना ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ जन्म या हिं॰ जनमाना] जन्म देना । उत्पन्न करना । उ॰—कैकय सुता सुमित्रा दोऊ । सुंदर सुत जनमत भै औऊ ।—मानस, १ ।१९५ ।