जनैया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जनैया वि॰ [हिं॰ जानना + ऐया (प्रत्य॰)] जाननेवाला । जानकार । उ॰—(क) बदले कौ बदलौ लै जाहु । उनकी एक हमारी द्वै तुम बड़े जनैया आहु ।—सूर॰, १० ।४००१ । (ख) तृण के सयान घनधाम राज त्याग करि पाल्यो पितु बचन जो जानत जनैया है ।—पद्माकर (शब्द॰) (ग) जो आयसु अब होइ स्वामिवी त्यावहुँ ताहि लेवाई । योगी बाबा बड़ो जनैया सखै कुँवर सूखदाई ।—रघुराज (शब्द॰) ।