जन्मेजय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जन्मेजय संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. कुरुवंशी प्रसिद्ध राजा परीक्षित के पुत्र का नाम । विशेष—यह बड़ा प्रतापी राजा था । इसने तक्षक नाग से अपने पिता का बदला लिया था और एक अश्वमेध यज्ञ भी किया था । वैशंपायन ने इसे महाभारत सुनाया था । यह अर्जुन का प्रपौत्र और अभिमन्यु का पौत्र था ।
२. विष्णु ।
३. एक प्रसिद्ध नाग का नाम ।