जयपत्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जयपत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह पत्र जो पराजित पुरुष अपने पराजय के प्रमाण में विजयी को लिख देता है । विजयपत्र । उ॰— मम जयपत्र सकारि पुनि सुंदर मुहि अपनाय ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰,
१. पृ॰ ६०८ ।
२. वह राजाज्ञा जो अर्थी प्रत्यर्थी के बीच विवाद के निबटारे के लिये लिखी जाय । वह कागज जिसपर राजा की ओर से किसी विबाद का फैसला लिखा हो । विशेष—प्राचीन काल में ऐसे पत्र पर वादी और प्रतिवादी के कथन, प्रमाण और धर्मशास्त्र तथा राजसभा के सभ्यों के मत लिखे हुए होते थे और उसपर राजा का हस्ताक्षर और मोहर होती थी ।