सामग्री पर जाएँ

जलकौआ

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जलकौआ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ जल + कौआ] एक प्रकार का जलपक्षी । विशेष—इसकी गर्दन सफेद, चोंच भूरी और शेष सारा शरीर काला होता है । मादा के पैर नर से कुछ विशेष बड़े होते हैं । यह चिड़िया सारे यूरोप, एशिया, अफ्रिका और उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है । इसकी लंबाई दो से तीन हाथ तक होती है और यह एक बार में चार से छह तक अंडे देती है । वैद्यक के अनुसार इसका मांस खाने में स्निग्ध, भारी, वातनाशक, शीतल और बलवर्धक होता है ।