सामग्री पर जाएँ

जलघड़ी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जलघड़ी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ जल + घड़ी] एक यंत्र जिससे समय का ज्ञान होता है । विशेष—इसमें पानी पर तैरता हुआ एक कटोरा होता है जिसके पेंदे में छेद होता है । यह कटोरा पानी के नाँद में पड़ा रहता है । पेंदी के छेद से धीरे धीरे कटोरे में पानी जाता है और कठोरा एक घंढ़े में भरता और डूब जाता बै । डूबने के बाद फिर कटोरे को पानी से निकालकर खाली करके पानी की नाँद में डाल देते हैं और उसमें फिर पहले की तरह पानी भरने लगता है । इस प्रकार एक एक घंटे पर वह कटोरा डूबता है और फिर खाली करके पानी के ऊपर छोड़ा जाता है ।