जलबेत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जलबेत संज्ञा पुं॰ [सं॰ जलवेतस् या जलवेत्र] जलाशयों के निकट की भूमि में पैदा होनेवाला एक प्रकार का बेत । विशेष—इस बेत का पेड़ लता के आकार का होता है । इसके पत्ते बाँस के पत्तों की तरह होते हैं और इसमें फल फूल आते ही नहीं । कुरसियाँ, बेंचें इत्यादि इसी बेत के छिलके से बुनी जाती हैं ।