सामग्री पर जाएँ

जहरमोहरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जहरमोहरा संज्ञा पुं॰ [फा॰ जहरमोहरह्]

१. काले रंग का एक प्रकार का पत्थर जिसमें साँप काटने के कारण शरीर में चढ़े विष को खींच लेने की शक्ति होती है । विशेष—यह पत्थर शरीर में उस स्थान पर रखा जाता है जहाँ साँप ने काटा हो । कहते हैं, यह पत्थर उस स्थान पर आपसे आप चिपक जाता है, और जबतक सारा विष नहीं खींच लेता, तबतक वहाँ से नहीं छूटता । यह भी प्रवाद हे कि यह पत्थर बड़े मेढक के सिर में से निकलता है ।

२. हरे रंग का एक प्रकार का पत्थर जो कई तरह के विषों को खींच लेता है । विशेष—वह बहुत ठंढा होता है, इसलिये गरमी के दिनों में लोग इने पिसकर शरबत में मिलाकर पीते हैं । खुतन देश का वह /??/, जिसे 'जहरमोहरा खताई' कहते हैं । बहुत /??/ होता है ।