जहीं
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जहीं पु क्रि॰ वि॰ [सं॰ यत्र, पा॰ यत्थ]
१. जहाँ ही । जिस स्थान पर । उ॰—सत्त खंड सात ही तरंगिनी बहै जहीं । सोह रूप ईश को अशेष जंतु सेवही ।—केशव (शब्द॰) । यौ॰— जही जहीं तहीं तहीं । उ॰— जहीं जहीं विराम लेत राम जू तहीं तहीं अनेक भाँति के अनेक भोग भाग सौ बढ़ै ।— केशव (शब्द॰) ।
२. ज्यों ही । उ॰—सीय जहीं पहिराई । रामहि माल सुहाई । दुंदुभि देव बजाए । फूल तहीं बरसाए ।—केशव (शब्द॰) ।