सामग्री पर जाएँ

जांबवती

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जांबवती संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ जाम्बवती]

१. जाम्बवान् की कन्या जिसके साथ श्रीकृष्ण ने विवाह किया था । उ॰— (क)

जांबवती अरपी कन्या भरि मणि राखी समुहाय । करि हरि ध्यान गए हरिपुर को जहाँ योगेश्वर जाय ।—सूर (शब्द॰) । (ख) रिच्छराज वह मनि तासौं लै जांबवती कौं दीन्हीं । जब प्रसेन कौ बिलँव भई तब सत्राजित सुध लीन्हीं ।—सूर॰, १० । ४१९० । विशेष—भागवत में लिखा है कि श्रीकृष्ण जब स्यमंतक मणि की खोज में जंगल में गए थे, तब वहीं उन्होंने जाँबवान् को परास्त करके वह मणि पाई थी और उसकी कन्या जांबवती से विवाह किया था ।

२. नागदमनी । नागदौम ।